छतीसगढ़रायगढ़

ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चक्रधरनगर पुलिस ने बोईरदादर के गुरुकृपा प्रोविजन स्टोर के पास घेराबंदी कर पंकज जय सिंह को पकड़ा। आरोप है कि वह मोबाइल के जरिए लाइव क्रिकेट मैच पर हार-जीत का दांव लगवाकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से Vivo V60 मोबाइल जब्त किया है। जांच के दौरान मोबाइल की गूगल क्रोम हिस्ट्री में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा साइट की लिंक संचालित किए जाने के साक्ष्य मिले। पूछताछ में आरोपी ने करीब एक साल से सट्टे के कारोबार से जुड़े होने और UPI के जरिए रकम मुख्य खाईवाल तक पहुंचाने की जानकारी दी।

मामले में आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 और बीएनएस की धारा 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस को पूछताछ में खाईवाल के संबंध में भी जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस सट्टा खिलाने और खेलने वालों पर लगातार नजर रख रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button