छतीसगढ़बिलासपुर

पत्नी पर जानलेवा हमला, गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र के बोड़सरा गांव में पत्नी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति आशीष कौशिक को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने अपनी पत्नी सभ्या कौशिक के साथ हत्या की नीयत से मारपीट की, जिसके बाद उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। मामले में 2 अक्टूबर को शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हिर्री पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसके द्वारा अपराध स्वीकार करने की बात सामने आई। इसके बाद आरोपी आशीष कौशिक को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 और 92 के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच हिर्री पुलिस द्वारा जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button