छतीसगढ़बिलासपुर

अरपा नदी में एनीकट पार करते समय 58 वर्षीय व्यक्ति डूबा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में अरपा नदी में एनीकट पार करते समय 58 वर्षीय व्यक्ति के डूबने की घटना सामने आई है। ग्राम कोनी निवासी तीजराम केवट मंगलवार को करीब 11 बजे एनीकट पार कर रहे थे, तभी अचानक पैर फिसलने से वे नदी में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एनीकट पार करते समय पैर फिसलने के कारण हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद SDRF को कंट्रोल रूम के जरिए जानकारी दी गई। इसके बाद SDRF और चकरभाठा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी में तलाश शुरू की। फिलहाल व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला है और SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button