छतीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर में छिपाकर ले जा रहा 1000 लीटर डीजल जब्त, 3 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के कटरा जंगल में पुलिस ने अवैध डीजल परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बलौदा और अकलतरा पुलिस ने पिकअप वाहन में बने लोहे के टैंकर से करीब 1000 लीटर डीजल बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक डीजल से भरी पिकअप के आगे एक आर्टिगा कार फॉलो कर रही थी, जिसे भी पुलिस ने जब्त किया.

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने बिरगहनी-कटरा जंगल मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका। जांच के दौरान पिकअप की ट्रॉली में बने लोहे के टैंकर से करीब 1000 लीटर डीजल मिला। वाहन में सवार नरेश कुमार भारती, भीमसिंह गोंड़ और रामनरेश प्रजापति डीजल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप, डीजल और आर्टिगा कार समेत करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेंद्र प्रताप के नेतृत्व में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button