छतीसगढ़बिलासपुर

व्यापार विहार में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ

बिलासपुर के व्यापार विहार में व्यापार विहार एसोसिएशन के सहयोग से निःशुल्क लीवर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान लीवर जांच के साथ थायराइड, यूरिक एसिड और ब्लड शुगर की जांच भी निःशुल्क की गई। शिविर का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते बीमारियों की पहचान करने के लिए प्रेरित करना रहा।

यह स्वास्थ्य शिविर व्यापार विहार स्थित मर्चेंट एसोसिएशन भवन, त्रिवेणी भवन रोड में आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक भी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों की जांच रिपोर्ट देखकर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चले इस शिविर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

व्यापार विहार एसोसिएशन के अध्यक्ष नानकराम खटूजा की पहल और सहयोग से आयोजित इस शिविर के माध्यम से लोगों को निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। आयोजकों ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से संभावित बीमारियों का समय पर पता लगाने और उचित उपचार की दिशा में कदम उठाने में मदद मिलती है। शिविर के जरिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button