छतीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, डिजिटल क्रॉप सर्वे और फसल गिरदावरी पर संकट

छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ के आह्वान पर 13 अक्टूबर से प्रदेशभर के पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पटवारियों की हड़ताल से डिजिटल क्रॉप सर्वे और फसल गिरदावरी का काम प्रभावित होने की आशंका है। पटवारी संघ ने PV एप की तकनीकी खामियों, वेतन विसंगति, पदोन्नति और पटवारियों पर की गई कार्रवाई वापस लेने सहित कई मांगें उठाई हैं।

पटवारी संघ का कहना है कि PV एप के जरिए फसलों का भौतिक सत्यापन करने में कई तकनीकी और व्यावहारिक परेशानियां आ रही हैं। पुराने नक्शों, खेतों में पानी भरने और फसल की तस्वीरें अपलोड करने में दिक्कतों के कारण निर्धारित समय में गिरदावरी पूरी करना मुश्किल हो रहा है। संघ ने लंबित वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति के मामलों का निराकरण करने और बलौदाबाजार-भाटापारा व महासमुंद जिलों में पटवारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस लेने की मांग की है। पटवारियों का दावा है कि जल्दबाजी में सर्वे पूरा कराने से किसानों की फसल संबंधी जानकारी में गड़बड़ी हो सकती है, जिससे समर्थन मूल्य पर धान बेचने में परेशानी आ सकती है। संघ ने PV एप की व्यवस्था पर पुनर्विचार कर भुइयां पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फसल प्रविष्टि की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। अब देखना होगा कि सरकार इन मांगों पर क्या निर्णय लेती है और हड़ताल का किसानों के कामकाज पर कितना असर पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button