छतीसगढ़

शिवरीनारायण में मायापुर मंदिर की झलक, माता रानी का भव्य दरबार, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया पंडाल, लाइटिंग शो बना आकर्षण

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। यहां मायापुर मंदिर की थीम पर तैयार किया गया आकर्षक पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल की भव्य सजावट और माता रानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस बार पंडाल को कोलकाता के प्रसिद्ध मायापुर मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है। दिन में इसकी भव्य संरचना श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है, वहीं रात होते ही रंग-बिरंगी रोशनी और शानदार लाइटिंग शो पूरे परिसर को दिव्य रूप दे रहे हैं। आकर्षक विद्युत सजावट के बीच माता रानी के दरबार की सुंदरता देखते ही बन रही है.

आयोजन समिति के सदस्यों के मुताबिक, श्रद्धालुओं के लिए माता रानी के दर्शन की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। प्रवेश के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। समिति का प्रयास है कि हर साल भक्तों को कुछ नया और आकर्षक देखने को मिले, ताकि वे धार्मिक आस्था के साथ इस भव्य आयोजन का आनंद भी उठा सकें।

नवरात्रि के दौरान शिवरीनारायण में माता रानी के इस भव्य दरबार को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और खासियतों को जानने के लिए हमारे जिला ब्यूरो चीफ गौरव रायसागर ने आयोजन समिति के सदस्यों से खास बातचीत की। मायापुर मंदिर की थीम और आकर्षक लाइटिंग शो के चलते यह पंडाल नवरात्रि में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button