छतीसगढ़

गंगरेल से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा घायल, महिलाओं और बच्चों को भी आई चोटें

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। गंगरेल से दर्शन कर लौट रहे लोगों से भरी पिकअप भटगांव रोड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त वाहन में 40 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की प्रारंभिक जानकारी है। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। गंगरेल से लौटते समय भटगांव रोड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

दुर्घटना में बच्चों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। घायलों की स्थिति और हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button