छतीसगढ़बिलासपुर

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 133 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 133 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई गनियारी के बांधा तालाब के पास हुई, जहां पुलिस ने विरेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे और झोपड़ी से 113 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत करीब 22 हजार 600 रुपये बताई गई है।

वहीं दूसरी कार्रवाई बिल्लीबंद-नवागांव मार्ग पर नाका चौक के पास की गई। यहां पुलिस ने बृजभूषण उर्फ मुकेश कुमार जगत को बाइक से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब ले जाते पकड़ा। पुलिस ने शराब के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

दोनों मामलों में कुल 133 लीटर शराब और परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button