छतीसगढ़

नई दिल्ली के बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन में प्रवीण झा का सम्मान, उद्योग और समाजसेवा में योगदान के लिए मंच पर मिला सम्मान

बिलासपुर। नई दिल्ली में आयोजित बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन 2026 में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण चंद्र झा को उनके सामाजिक सरोकारों, सेवा कार्यों और उद्योग क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेजर जनरल जी.डी. बख्शी की विशेष मौजूदगी रही। प्रवीण झा अपनी पत्नी कल्पना झा के साथ सम्मेलन में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रवीण झा को अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। सम्मान मिलने के बाद उन्होंने कहा कि समाज से मिलने वाला सम्मान और लोगों का स्नेह आगे भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सफलता सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के लिए अपनी क्षमता और अनुभव का उपयोग करना भी जिम्मेदारी है।

प्रवीण झा ने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा, तकनीक, उद्यमिता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने वाली युवा पीढ़ी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि जो लोग आगे बढ़ चुके हैं, उन्हें अपने साथ दूसरों को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

सम्मेलन में मेजर जनरल जी.डी. बख्शी ने भी युवाओं को अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार, नेतृत्व, उद्यमिता और युवा शक्ति जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। प्रवीण झा ने शुभसीता फाउंडेशन की संस्थापिका मनोरमा जी, कन्वेनर रोहन जी और आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button