
जशपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस ने लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर बड़ी कार्रवाई की है। उड़ीसा की ओर से आ रहे टाटा आईसर ट्रक की तलाशी में 6 क्विंटल 32 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजा खाली बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था।
पुलिस ने मौके से उत्तर प्रदेश के बहराईच निवासी 42 वर्षीय विनोद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। कार्रवाई में गांजा, ट्रक, दो मोबाइल और नगदी समेत करीब 3 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि गांजा कहां से लाया गया और उत्तर प्रदेश में किसे पहुंचाया जाना था।



