छतीसगढ़बिलासपुर

‘सेवा से संकल्प’ अभियान में दिखी विकसित भारत की तस्वीर, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

बिलासपुर के दयालबंद स्थित मल्टीपरपज आत्मानंद स्कूल में ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने विकसित भारत, राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता, स्वच्छता, युवा शक्ति और सामाजिक समानता जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता और विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य देश के हर नागरिक का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज भारत ज्ञान, विज्ञान, तकनीक और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश के बच्चे व युवा इस राष्ट्र निर्माण की यात्रा की मजबूत नींव हैं।

अमर अग्रवाल ने वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया, मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और हर घर जल जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों से देश के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने स्वच्छता, सामाजिक समानता, युवा शक्ति और खेलों में भारत की बढ़ती भागीदारी को भी विकसित भारत की तस्वीर का अहम हिस्सा बताया।

प्रतियोगिता में भाषण और चित्रकला के विभिन्न वर्गों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी गई। कार्यक्रम में पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे, विधायक सुशांत शुक्ला, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, कलेक्टर संजय अग्रवाल, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडे सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button