बिलासपुर

जिला अस्पताल में शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर युवक से मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। जिला अस्पताल में अपनी भाभी से मिलने पहुंचे युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद तारबाहर पुलिस ने आरोपी को तत्काल घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

मस्तूरी के ग्राम सरसेनी निवासी कार्तिक वैष्णव 2 अक्टूबर को अपनी भाभी की डिलीवरी के बाद उन्हें देखने जिला अस्पताल पहुंचे थे। गार्ड रूम के पास साजन सिंह ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने हाथ-मुक्के से मारपीट कर दी।

शिकायत पर तारबाहर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। साजन सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी भवानी नगर सिरगिट्टी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button