अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अड्डेबाजी, नशाखोरी और विवाद की स्थिति पैदा करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में चकरभाठा पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेंद्र यादव, दिलेश्वर कुर्रे, सागर कुर्रे और कैलाश कुर्रे शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में शांति भंग करने या नशे और अड्डेबाजी जैसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



