छतीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 7 पुलिस अफसरों का तबादला….

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 7 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। गृह विभाग ने प्रशासनिक आधार पर अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए स्थानों पर तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक लागू रहेगी।
नई पदस्थापना के बाद अधिकारियों को संबंधित स्थानों पर अपनी जिम्मेदारी संभालनी होगी। गृह विभाग के आदेश के साथ ही पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया है।



