बिलासपुर

गणेश नगर मोमिनपारा में खैरुल इस्लाम कमेटी का गठन, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता पर जोर

बिलासपुर :- वार्ड नम्बर 46 गणेश नगर मोमिनपारा में आपसी भाईचारे, मोहब्बत, इत्तेहाद और सामाजिक जिम्मेदारियों को मजबूत करने की दिशा में खैरुल इस्लाम कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के गठन और जिम्मेदारियों को लेकर मोहल्ले के सम्मानित लोगों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने आपसी राय-मशवरे के बाद विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां तय कीं।

बैठक में जनाब शमशुल अंसारी को संरक्षक, मो. शरीफ को अध्यक्ष, तबरेज खान को उपाध्यक्ष, तैयब हुसैन को सचिव, नासिर खान को सह-सचिव, साजिद अली को उप-सह-सचिव और मो. इरफान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमेटी के मार्गदर्शन और महत्वपूर्ण विषयों पर मशवरे के लिए सलाहकारों की जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

बैठक का संचालन हाफीज यूसुफ रज़ा ने किया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि यह कमेटी किसी एक व्यक्ति या परिवार की नहीं, बल्कि पूरे मोहल्ले की साझा जिम्मेदारी है। इसका उद्देश्य किसी से आगे निकलना नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर मोहल्ले में बेहतर माहौल और मजबूत सामाजिक जुड़ाव कायम करना है।

बैठक में आपसी भाईचारे, अच्छे अखलाक, इज्जत और मोहब्बत को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। साथ ही कहा गया कि छोटी-छोटी बातों को दिल में रखने के बजाय बातचीत और आपसी मशवरे से विवादों को सुलझाने की कोशिश होनी चाहिए। सुख-दुःख की घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़े रहना ही मजबूत समाज की पहचान है।

कमेटी ने यह संदेश भी दिया कि जिन्हें जिम्मेदारी मिली है, वे इसे केवल पद नहीं बल्कि अमानत समझकर निभाएं। वहीं जिन साथियों को कोई पद नहीं मिला है, उनका सहयोग, सुझाव और मशवरा भी कमेटी के लिए उतना ही अहम रहेगा। सभी की भागीदारी से ही मोहल्ले की बेहतरी के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर रहा कि मोहल्ले की पहचान आपसी इत्तेहाद, मोहब्बत और अच्छे अखलाक से हो। हर घर में भाईचारा और हर दिल में एक-दूसरे के लिए सम्मान हो, इसी भावना के साथ कमेटी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

अंत में उपस्थित लोगों ने दुआ की कि अल्लाह तआला सभी की नीयतों में पाकीजगी बनाए रखे, मोहल्ले में मोहब्बत और भाईचारा कायम रखे तथा खैरुल इस्लाम कमेटी को नेक और समाजहित के कामों में कामयाबी अता फरमाए। बैठक का समापन आपसी सौहार्द और एकजुटता के संदेश के साथ हुआ। हेडलाइन्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button